- Home
- उत्तराखण्ड
- विकास भगत ने बांटे आर्थिक सहायता के चैक।
विकास भगत ने बांटे आर्थिक सहायता के चैक।
कालाढूंगी। बुधवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास भगत ने तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आये आर्थिक सहायता के चैक वितरण किये। इस दौरान विकास भगत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गरीब व निर्धन परिवारों का भरपूर ख्याल रखा जा रहा है। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के माध्यम से जरूरत मंद लोगों के भेजे गए आवेदन के बाद कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अनेकों लाभार्थियों को सहायता राशि भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा कालाढूंगी तहसील क्षेत्र के अनेकों लाभार्थियों को चार लाख सत्तर हजार रुपए की धनराशि के 54 चैको का वितरण किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी, बीना रौतेला, जाहिद हसन, फैजान खान, गोविंद अधिकारी, संजय तिवारी, विनोद चोपड़ा, इमरान खान सहित भाजपा नेता गोपाल बुढलाकोटी, विनोद बुढलाकोटी, सुच्चा सिंह आदि उपस्थित थे।

