October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • गंगा में विसर्जित की गई मुलायम सिंह यादव की अस्थियां, अखिलेश यादव ने पूरा किया कर्मकांड

गंगा में विसर्जित की गई मुलायम सिंह यादव की अस्थियां, अखिलेश यादव ने पूरा किया कर्मकांड

By on October 17, 2022 0 179 Views

हरिद्वारः समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां हरिद्वार लाई गईं. जिसके बाद उनका अस्थि विसर्जन उनके तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन की ओर से पूरे विधि विधान से कराया गया. दिवंगत मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को विसर्जित (Mulayam Singh Yadav ashes immersed in Haridwar) करने के लिए उनके बेटे अखिलेश यादव, डिंपल यादव, राम गोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे. इसके अलावा कई स्थानीय नेता भी उनके अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए.

बता दें कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी व्यक्ति विशेष की अस्थियों को हरिद्वार की हर की पैड़ी में नहीं, बल्कि नमामि गंगे घाट पर विसर्जित (Haridwar Namami Gange Ghat) किया गया है. दरअसल इन दिनों गंग नहर की सिल्ट साफ करने के लिए उसका प्रवाह रोका गया है. इस कारण हरकी पैड़ी पर उतना पानी नहीं है. इस कारण ये फैसला लिया गया कि मुलायम सिंह यादव की अस्थियां नमामि गंगे घाट पर विसर्जित की जाएंगी.

गौर हो कि बीती 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन (Mulayam Singh Yadav Death) हो गया था. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था. जिसके बाद उन्हें एक अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. उन्हें चेस्ट इंफेक्शन, यूरीन इंफेक्शन और सांस लेने में तकलीफ थी.