October 30, 2026
Breaking News

रामनगर के ही एक युवक पर रंगदारी मांगने का आरोप

By on December 7, 2021 0 1091 Views

रामनगर। एक व्यक्ति ने रामनगर के ही एक युवक पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को छोई निवासी राजीव माहेश्वरी ने पुलिस को दी तहरीर के अनुसार उसने अपने आम के बगीचे में चार पेड़ों की अनुमति लेकर कटान किया था। बताया कि छोई के एक ही व्यक्ति पीडि़त को गलत ढंग से पेड़ काटने की बात कर एक लाख रूपये की डिमांड कर रहा है। नहीं देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। एसएसआई मुन्नवर हुसैन ने बताया कि आरोपी आनंद सिंह निवासी छोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।