October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • पहले महिला चिकित्सक को दोस्त बनाया फिर किया रेप इसके बाद वीडियो बनाकर करने लगा ब्लेकमेल, पैसे भी वसूले

पहले महिला चिकित्सक को दोस्त बनाया फिर किया रेप इसके बाद वीडियो बनाकर करने लगा ब्लेकमेल, पैसे भी वसूले

By on July 18, 2021 0 591 Views

भोपाल। भोपाल में एक महिला चिकित्सक ने अपने पुरुष मित्र के विरु(
बलात्कार और ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप
है कि उसके दोस्त ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर वीडियो वायरल करने
की धमकी देकर पैसे भी वसूल लिए। भोपाल के पिपलानी थाना के चैन सिंह
रघुवंशी ने इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को एक
24 साल की एमबीबीएस डाॅक्टर ने थाने में आकर आवेदन दिया था। महिला के
मुताबिक, उसके ही एक दोस्त ने उसके साथ पहले तो एमपी नगर और पिपलानी
इलाके के होटलों में दुष्कर्म किया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर
उससे करीब डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए। जानकारी के मुताबिक, इसके बावजूद
आरोपी ने युवती का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया, जिसके बाद
पीड़िता ने थाने आकर आवेदन दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती की
दोस्ती आरोपी युवक से करीब 2 साल पहले हुईई थी। दोनों में दोस्ती के बाद
काफी लंबे समय तक बात होती रही और उसके बाद नवंबर 2019 में आरोपी ने उसे
एक होटल में पार्टी के लिए बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद
में युवती को वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया और करीब डेढ़ लाख रुपये ले
लिए। युवती के आरोप के आधार पर आरोपी के बैंक अकाउंट की डिटेल्स निकाली
जा रही है। टीआई के मुताबिक, आरोपी युवक इंदौर का रहने वाला है। फिलहाल
उसके खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल में रुपये
ऐंठने की पुष्टि होने के बाद धाराएं में वृ(ि की जा सकती है।