October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • शीतकालीन सत्र से पहले संसद में सर्वदलीय बैठक, 7 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा सेशन

शीतकालीन सत्र से पहले संसद में सर्वदलीय बैठक, 7 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा सेशन

By on December 6, 2022 0 220 Views

नई दिल्ली: शीतकालीन सत्र से पहले मंगलवार को संसद पुस्तकालय भवन में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, डीएमके सांसद टीआर बालू, हरसिमरत कौर बादल (एसएडी) और अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस) समेत कई नेता मौजूद हैं।शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा। गुजरात चुनाव कार्यक्रम के कारण सत्र को भी एक महीने की देरी करनी पड़ी। राज्यसभा सचिवालय ने बुधवार को शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले अपने सदस्यों के लिए एक आचार संहिता जारी की है।

 

बता दें कि शीतकालीन सत्र 29 दिसंबर 2022 तक चलेगा और इसमें कुल 17 कार्य दिवस होंगे। लोकसभा के पहले दिन अंतर-सत्र अवधि के दौरान दिवंगत हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अक्टूबर में निधन हो गया। यह पहला सत्र होगा जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यसभा के सभापति के रूप में अध्यक्षता करेंगे।

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से 8 अगस्त के बीच आयोजित किया गया था। 7 दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र के लिए केंद्र सरकार के एजेंडे में 16 नए बिल शामिल हैं।