September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ऑफिस से ढाई लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है।पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चोरो को पकड़ने की मांग की

ऑफिस से ढाई लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है।पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चोरो को पकड़ने की मांग की

By on December 22, 2021 0 265 Views

रामनगर।एक ऑफिस से ढाई लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है।पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चोरो को पकड़ने की मांग की हैं।ग्राम शंकरपुर भूल निवासी नंदन सिंह बोरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नंदा लाइन मैं उपासना इंटरप्राइजेज नाम से ऑफिस हैं।उन्होंने बताया कि बीते दिनों 11 दिसंबर को उनके लॉकर से ढाई लाख रुपये किसी ने चोरी कर लिये।बताया कि उनको इस बात की सूचना उनकी ऑफिस में काम करने वाली प्रियंका नाम की युवती ने दी।उन्होंने बताया कि जब वह ऑफिस पहुँचे तो लॉकर का ताला टूटा हुआ था और ढाई लाख रुपये गायब थे और कोई अन्य सामान चोरी नहीं हुआ।उन्होंने इस बात की पुलिस को मौखिक शिकायत भी की थी।पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की मांग की हैं। कोतवाली के एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।