October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • कोसी नदी में नहाने गए 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत।

कोसी नदी में नहाने गए 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत।

By on September 22, 2024 0 570 Views

रामनगर। रामनगर के ग्राम पूंछड़ी में नहाते समय एक बच्चा कोसी नदी में डूबने गया । इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और बच्चे की तलास की गई । SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश में जुट गई गई। काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया।

आपको बता दें कि ग्राम पूंछड़ी के पास कोसी नदी में नहाते समय एक बच्चा डुब गया है । उक्त सूचना क्षेत्राधिकारी रामनगर कोतवाली को दी गई। सूचना पर मौ0 यूनुस , मनोज नयाल आदि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा पूर्व से मौजूद SDRF की टीम को भी मौके पर बुलवाया गया । उक्त पुलिस बल तथा SDRF की टीम द्वारा काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से 3 किमी आगे मृतक मास्टर धीरज सिंह पुत्र गोविन्द सिंह निवासी पूछड़ी रामनगर उम्र 12 वर्ष का शव कोसी नदी से बरामद किया गया । उक्त घटित घटना में मृतक धीरज सिंह उपरोक्त अपने भाई बहनों के साथ दोपहर मे 2 बजे नहाने गया था , इसी दौरान गहरे पानी में पंहुचने के कारण उक्त नदी में डुब गया । मृतक के पंचायतनामे की कार्यवाही की जा रही है ।