September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • भीमताल को मिला नगर पालिका का दर्जा, शासनादेश जारी

भीमताल को मिला नगर पालिका का दर्जा, शासनादेश जारी

By on October 10, 2023 0 578 Views

नगर पंचायत भीमताल को नगर पालिका का दर्जा मिल गया है। अब भीमताल का औहदा और भी बढ़ गया है। भीमताल के पर्यटन को अब एक नई पहचान मिलेगी। सोमवार को शासन ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है।

भीमताल को मिला नगर पालिका का दर्जा

नगर पंचायत भीमताल को नगर पालिका का दर्जा मिल गया है। अब से भीमताल नगर पालिका कहलाएगी। सोमवार को इसके शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि शनिवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने इसके शासनादेश जारी करने के लिए शहरी विकास सचिव आरके सुधांशु से मुलाकात की थी।

भीमताल में पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

सोमवार को शासनादेश जारी होने के बाद से अब भीमताल नगर क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आएगी। जिस से पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। जिस से भीमताल को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। भीमताल को नगर पालिका का दर्जा मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है।

भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल को मिलेगी नई पहचान

भीमताल को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद से बजट में वृद्धि होगी। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती के साथ नगर क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी। इस शासनादेश के बाद से पर्यटन की दृष्टि से भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल को नई पहचान मिलेगी।