September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • यहाँ बंदर ले रहे हैं पिल्लों की जान, इंसान भी देखकर हैरान…

यहाँ बंदर ले रहे हैं पिल्लों की जान, इंसान भी देखकर हैरान…

By on December 19, 2021 0 448 Views

बीड़/महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के बीड़ से अनोखा मामला सामने आया है कि जहां बंदर, कुत्तों के लिए काल बन गए हैं. इस जिले में कुत्तों और बंदरों के बीच खूनी जंग छिड़ी हुई है. डेली स्टार में छपी खबर के अनुसार, यह वाकया बीड़ जिले के माजलगांव का है जहां एक महीने पहले कुत्तों के एक झुंड ने बंदर के बच्चे को निर्दयता से मार दिया. इससे बंदर खूनी हो गए और वह इलाके के कुत्तों को मारने लगे. इसके लिए बंदर कुत्तों के बच्चों को एक ऊंची बिल्डिंग पर ले जाते हैं और वहां से उसको नीचे फेंक देते हैं. नीचे गिरते ही कुत्तों की मौत हो जाती है.

 

बंदरों ने इंसानों पर भी हमला करना शुरू कर दिया

जब वहां के लोगों ने इन कुत्तों की बचाने की कोशिश की तो बंदरों ने इंसानों पर भी हमला करना शुरू कर दिया है. बंदरों के हमले का शिकार इंसानों के बच्चे भी हो रहे हैं. माजलगांव से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित लवूल गांव है. करीब 5 हजार आबादी वाले इस गांव में अब कुत्ते का कोई बच्चा नजर नहीं आता है.

एग्रेसिव हो रहे हैं बंदर 

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से बंदर एग्रेसिव नजर आ रहे हैं. जब अमेरिका के राष्ट्रपति 2020 में ताजमहल देखने आए थे तो बंदरों से उनकी सुरक्षा के लिए हथियारों से लैस एक स्पेशल टीम बनाई गई थी.