October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मौत के मुंह से वापिस लौट आया रिक्शा चालक, ये VIDEO देखकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

मौत के मुंह से वापिस लौट आया रिक्शा चालक, ये VIDEO देखकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

By on September 11, 2022 0 450 Views

अलीगढ़: पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP) के अलीगढ़ (Aligarh) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक रिक्शा चालक मौत के मुंह में समाने से बाल-बाल बच गया. इस पूरे वाकये में रिक्शा चालक ने मौत का आभास होते ही फौरन रिक्शे से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचा ली. इस मामले का एक 30 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि शहर की एक रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की वजह से दोनों तरफ कई गाड़ियां ट्रेन आने का इंतजार कर रही हैं ताकि रेलगाड़ी के जाने के बाद वो अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ सकें. इस बीच एक दो लोग पैदल ही बंद क्रॉसिंग को पार कर लेते हैं. इसी दौरान बंद फाटक के नीचे से एक रिक्शा चालक अपनी गाड़ी को लेकर अंदर घुस गया, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन पटरियों से गुजरती है और रिक्शा चालक जैसे तैसे उसकी चपेट में आने से बच जाता है.

 

रिक्शे के उड़े परखच्चे

वीडियो बीते शुक्रवार की सुबह पौने 9 बजे का है. हालांकि इस मामले में सबसे राहत भरी बात यह रही कि रिक्शा चालक ट्रेन की चपेट में आने से बच गया है, हालांकि इस हादसे में रिक्शे के परखच्चे उड़ गए हैं. सभी को आगाह करने वाली और चेतावनी देने वाली ये पूरी घटना रेलवे के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

इस घटनाक्रम यानी इसी वाकये का वीडियो पूरे शहर में वायरल हो रहा है. वहीं इस दुर्घटना (Accident) के फुटेज को देखकर लोग सिर्फ एक ही बात बोलते नजर आए- ‘जाको रखे साइयां मार सके ना कोए’. हादसे के बाद कुछ लोग गरीब रिक्शा चालक की आर्थिक मदद करने की बात कहते दिखाई दिए. वहीं बताया जा रहा है कि जान बचने के बावजूद रिक्शा चालक काफी देर तक सदमें में रहा.

साभार – न्यूज़ 24