September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने किया आंदोलन

12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने किया आंदोलन

By on September 15, 2026 0 21 Views

रामनगर। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन, उत्तराखंड के संयोजक मंडल रामनगर की ओर से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के प्रथम चरण के आठवें दिन जन जागरण अभियान चलाया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रामनगर वन प्रभाग और अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग में गेट मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती कमला शर्मा ने किया, जबकि संचालन मोहित सिंह राठौर ने किया।
बैठक में कर्मचारियों ने कनिष्ठ सहायक का वेतन लेवल-5 किए जाने, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी के पदों को समाहित कर पदनाम प्रशासनिक अधिकारी किए जाने, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों के समायोजन, उप निदेशक प्रशासन के लिए लेवल-11 वेतनमान के साथ अतिरिक्त पद सृजित करने, गोल्डन कार्ड की असुविधाएं दूर करने और मिनिस्ट्रियल कार्मिकों के लिए कॉमन सेवा नियमावली लागू करने सहित विभिन्न मांगें उठाईं।
इसके अलावा मिनिस्ट्रियल पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनाती बंद करने तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कर्तव्यों एवं दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण करने की मांग भी रखी गई।
मुख्य संयोजक आनंद सिंह रावत ने कर्मचारियों से आंदोलन में शत-प्रतिशत भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और शासन की ओर से जल्द मांगों के संबंध में शासनादेश जारी नहीं किया गया, तो फेडरेशन प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन की ओर कदम बढ़ाएगा।
इस दौरान जिलामंत्री सोमपाल सिंह चौहान, मीडिया संयोजक ललित मोहन सती, सह संयोजक राहुल सिंह नेगी सहित रजत आर्या, विनीत तोमर, हेमा बिष्ट, हिमानी, आशा गुसाईं, प्रभा, राजू सुमान, संजीव कुमार, मौ. आलम, सुनील, पुष्कर सिंह, राजेंद्र सिंह और चंदन सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।