Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • नीट पेपर लीक के विरोध में रामनगर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

नीट पेपर लीक के विरोध में रामनगर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

By on July 21, 2026 0 8 Views

रामनगर। संसद भवन के घेराव के लिए निकले युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में रामनगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नीट पेपर लीक समेत देशभर में हुई कई परीक्षा पत्र लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उनका कहना है कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में विफल रही है।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री जल्द इस्तीफा नहीं देते और परीक्षा घोटालों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तो रामनगर में भी जंतर-मंतर की तर्ज पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।