October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

By on March 8, 2022 0 236 Views

कालाढूंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष भगवंत सिंह अधिकारी, नगर पंचायत सभासद मुराद अंसारी, पूर्व सभासद जाहिद हबीबी ने कई वार्डों में घूमकर बालिकाओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की प्रधानाचार्या बसंती अधिकारी के निर्देशन में यह कार्यक्रम चलाया गया। पीटीए अध्यक्ष अधिकारी व सभासद अंसारी द्वारा बालिका शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए उन बालिकाओं को भी समझाया गया जो बोर्ड परीक्षा के समय को देखते भी कॉलेज प्रतिदिन नहीं पहुंच रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजने की अपील की