- Home
- उत्तराखण्ड
- दो अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत जबकि एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल – पिरुमदारा क्षेत्र की घटना
दो अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत जबकि एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल – पिरुमदारा क्षेत्र की घटना
रामनगर।दो अलग अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से हो गए।घायलों को हायर सेंटर रेफ़र किया गया हैं।रविवार की रात रामनगर-काशीपुर नेशनल हाईवे 309 पर ग्राम पीरुमदारा के समीप मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी विजय कुमार अपने चचेरे भाई सुरेश के साथ बाइक से वापस घर जा रहा था इसी बीच पीरुमदारा के समीप अज्ञात वाहन चालक ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची पिरुमदारा चौकी पुलिस ने उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां विजय कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि घायल सुरेश को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया बताया जाता है कि मृतक विजय कुमार दिल्ली में नौकरी करता था और करीब 1 माह से छुट्टी में अपने घर रामनगर आया था।तीन भाइयों मैं सबसे छोटा था।मंगलवार को घर में उसकी नवजात कन्या का नामकरण संस्कार भी होना था घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वही मामले में पिरुमदारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह मैहर का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है और परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।वहीं दूसरी घटना में सोमवार की दोपहर कुंदरकी बिलारी जिला मुरादाबाद हाल निवासी ग्राम दयरामपुर टांडा महेश पुत्र राम कुंवर 40 वर्ष साईकिल पर सवार होकर अपनी पत्नी ममता के साथ पिरुमदारा क्षेत्र में मजदूरी करने जा रहा था।इसी दौरान पिरुमदारा के समीप प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों से महेश को मृत घोषित कर दिया तो वहीं उसकी पत्नी ममता की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

