- Home
- उत्तराखण्ड
- उत्तराखंड में खाकी हुई शर्मसार, हल्द्वानी में एक पुलिसकर्मी छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत करते हुए CCTV में हुआ कैद।
उत्तराखंड में खाकी हुई शर्मसार, हल्द्वानी में एक पुलिसकर्मी छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत करते हुए CCTV में हुआ कैद।
हल्द्वानी। रविवार को हल्द्वानी में एक पुलिसकर्मी द्वारा छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत के कारण उत्तराखंड में खाकी को शर्मसार होना पड़ रहा है। मामला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र का है ।एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी कई दिनों से एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था परेशान बच्ची ने दरोगा द्वारा छेड़छाड़ की हरकत को परिजनों को बताया।
हल्द्वानी में एक ऐसी घटना घटी जिससे पुलिस का इक़बाल जनता की नज़रों में गिरता हुआ मालूम पड़ता है जानकारी के अनुसार मुखानी थाना के अंतर्गत रहने वाली एक बच्ची के साथ एक पुलिस के जवान द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।उक्त पुलिसकर्मी छेड़छाड़ के मामले में रंगे हाथों पकड़ा गया जिसकी परिजनों के अनुसार उक्त पुलिसकर्मी पहले भी छेड़खानी की हरकतों को अंजाम दे चुका था आज परिजनों ने पहले से ही वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था कर रखी थी जो कि आज उक्तपुलिस कर्मी द्वारा की गई सभी अश्लील हरकतें और बच्ची के साथ किया गया दुर्व्यवहार परिजनों के पास रिकॉर्ड हैं पुलिसकर्मी को परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
बच्ची के परिजन ब्लॉक कार्यालय के समीप मुखानी थाने में पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने उस आरोपी पुलिसकर्मी को पकड़ तो लिया है लेकिन सूचना के अनुसार उसे थाने से कहीं और रवाना कर दिया है।
उक्रांद नेता सुशील उनियाल व अन्य सामाजिक संगठन भी मुखानी थाने में परिजनों के साथ उक्त पुलिस के जवान के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े हुए हैं उनका कहना है यदि कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।
कार्रवाई करने की मांग को लेकर बच्ची के परिजन और सामाजिक कार्यकर्ता मुखानी थाने में डटे हुए हैं लेकिन पुलिस इस पर किसी भी तरह से कार्यवाही करने से कतरा रही है। ये वाक़ई शर्मसार करने वाली घटना है ।

