October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • राम मंदिर निर्माण कार्य को लटकाने के बाद कांग्रेस के नेता, आजकल गंगा-यमुना की आरती कर रहे हैं – BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा

राम मंदिर निर्माण कार्य को लटकाने के बाद कांग्रेस के नेता, आजकल गंगा-यमुना की आरती कर रहे हैं – BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा

By on February 7, 2022 0 255 Views

उत्तरकाशी:  उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने गरीबों के लिए कई बड़े काम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में गरीबों को इलाज के लिए 10 लाख रुपये दिए जाते हैं. आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये और अटल आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये दिए जा रहे हैं. हमने हर गांव, घर में बिजली पहुंचाई है. इससे पहले ये कभी नहीं हुआ. बीजेपी ही विकास के ये काम कर सकती है. उत्तरकाशी रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड के लिए जो काम हुआ है. वह बीजेपी ने किया है. उन्होंने कहा कि गंगोत्री यमुनोत्री का विकास भाजपा ही करेगी और इसके लिए मैं आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं उत्तरकाशी की तीनों सीट पर प्रत्याशियों को आशीर्वाद दीजिए.

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता आजकल गंगा-यमुना की आरती कर रहे हैं. यह वही लोग हैं, जो राम मंदिर निर्माण कार्य को लटकाने का काम करते थे. हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने की कुछ और होते हैं. भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं को मंदिर जाना सिखा दिया है. अब ये वोटों के लिए मंदिर जाने का दिखावा करने लगे हैं. खुशी इस बात की हो रही है कि इसी बहाने भाजपा ने उनको भारतीय संस्कृति की याद तो दिलाई.

जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार की तमाम विकास योजनाओं को आंकड़ों के साथ जनता के सामने रखते हुए कहा कि आजाद भारत में पहली बार 45 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं. कोरोनाकाल में हाहाकार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 करोड़ महिलाओं के खाते में राहत राशि डालने का काम किया. उन्होंने कहा कि ये कोई भाषण की बात नहीं है, बल्कि विकास की एक गाथा है. जिसको भाजपा ने पूरी शिद्दत के साथ पूरे देश में आगे बढ़ाने का काम किया.