October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने खोला खजाना… दिवाली से पहले दिया ये बड़ा तोहफा

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने खोला खजाना… दिवाली से पहले दिया ये बड़ा तोहफा

By on October 18, 2023 0 792 Views

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (PM Narendra Modi Govt) ने केंद्रीय कर्मचारियों को गैर-उत्पादकता से जुड़े बोनस यानी  नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Adhoc Bonus) को मंजूरी दे दी है. दिवाली (Diwali) से पहले ये सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा है. वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 2022-23 के लिए इस बोनस की गणना के लिए अधिकतम सीमा 7,000 रुपये तय की है.

इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले Group B और Group C में आने वाले Non-Gazetted Employees को भी बोनस मिलता है. इसके अलावा Adhoc Bonus का फायदा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (Paramilitary Forces) के कर्मचारियों और आर्म्ड फोर्सेस को भी दिया जाता है. इस बोनस में 30 दिन की सैलरी के बराबर पैसा मिलता.

ऑफिस ऑर्डर में शेयर की गई जानकारी

इस संबंध में एक ऑफिस ऑर्डर में वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर की ओर से जानकारी शेयर करते हुए कहा गया है कि लेखा वर्ष 2022-23 के लिए 30 दिनों की सैलरी के बराबर गैर-उत्पादकता से जुड़ा बोनस ग्रुप सी में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिया गया है और ग्रुप बी के सभी नॉन गजटेड कर्मचारी, जो किसी भी उत्पादकता से जुड़े बोनस योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं, उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा.

बोनस के साथ मिल सकता है ये तोहफा

एक ओर जहां दिवाली से पहले पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली को और रोशन करने की तैयारी कर दी है, तो वहीं अब एक और बड़ा ऐलान आज बुधवार को सरकार की ओर से किया जा सकता है. जी हां, सरकार कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में इजाफे (DA Hike) को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद

केंद्रीय कैबिनेट और सीसीईए (CCEA) की बैठक आज होने वाली है और इसमें डीए हाइक पर फैसला लिया जा सकता है. अगर मोदी सरकार उम्मीद के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जाती है, तो फिर उन्हें अब तक मिल रहा DA 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा और उनकी सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा. हालांकि, अब तक सरकार की ओर से DA Hike को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है.