October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • Video: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग, छह लोगों की मौत; मृतक आश्रितों को वित्तीय मदद की घोषणा

Video: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग, छह लोगों की मौत; मृतक आश्रितों को वित्तीय मदद की घोषणा

By on March 12, 2024 0 1046 Views

गाजीपुर: गाजीपुर के मरदह क्षेत्र के महाहरधाम मंदिर के पास भैरो मंदिर पर शादी के लिए आ रहे वधू पक्ष के लोगों की बस में हाईटेंशन तार को छू जाने से आग लग गई और बस धू-धूकर जल उठी। बस में सवार सभी लोगों के जलने की आंशका जताई गई है। वहीं डीएम ने मृतक आश्रित को पांच लाख रुपए की घोषणा की है।

मऊ के रानीपुर क्षेत्र के खीरियां खाजा निवासी लड़की की शादी जनपद के मुहम्मदाबाद के महमूदपुर गांव में तय थी। शादी महाहरधाम के समीप भैरो मंदिर पर होनी थी। लड़की पक्ष के लोग मऊ से भैरो मंदिर पर आ रहे थे। महाहरधाम मंदिर के समीप बैरियर पर बस रोक दी गई।

दुल्हन बस से उतरकर पैदल ही मंदिर पर चली गई। इसके बाद बस चालक ने बस को नहर पटरी के रास्ते से घुमाकर मंदिर पर ले जाने लगा। इस बीच रास्ते में लटक रहे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार बस से छू गया। इसके बाद तो बस धू-धूकर जलने लगी। बस में सवार लोगों में से छह की मौत की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हुई है। वहीं दस घायल लोगों को अस्पताल भेज दिया गया है। बिजली आपूर्ति बंद कराने तक बस पूरी तरह से जल चुकी। उसमें सवार लोगों की पहचान नहीं हो पा रही है।

स्वजन को बुलाया गया है। डीएम आर्यका अखौरी, एसपी ओमवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख पति धर्मेंद्र सिंह  पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ ने पथराव शुरू किया। इसमें भाजपा नेता आशुतोष चौबे सहित कई लोगों को चोटें आयीं हैं। आग की घटना इतनी भयावह थी कि लोग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा  पाए थे।