खैर की लकड़ी चोरी कर ले जा रहें छे बाइक सहित दो लोग को वन विभाग के कर्मियो ने पकड़ा
रामनगर। देर रात्रि पूर्वी गैबुआ प्लाट संख्या 38 वन विकास निगम की पातन लौट से मोटरसाईकिलों के द्वारा चोरी कर ले जा रहे खैर की करीब 25 कुंतल लकड़ी जिसका बाज़ार मूल्य करीब 200000 रूपया आंका गया है। बैलपड़ाव वन कर्मियों द्वारा पकड़ कर अभिरक्षा में लिया गया। इस कार्यवाही के दौरान एक तस्कर सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र सुबेग सिंह निवासी केलाबन्दवारी को भी मौके से पकड़ा गया।इसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए लेकिन वन कर्मियों द्वारा 6 मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया गया है।अभिरक्षा में लिए अभियुक्तों व वाहन उपरोक्त के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।इस कार्यवाही में वन रक्षक गोविंद सिंह,सूरज कश्यप,शुभम रावत,हीरा पांडेय,आनंद बोरा आदि वन कर्मी सम्मिलित रहे।

