October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • CM धामी की सुरक्षा में चूक! नेहरू कॉलोनी एसएचओ निलंबित

CM धामी की सुरक्षा में चूक! नेहरू कॉलोनी एसएचओ निलंबित

By on November 5, 2022 0 244 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में भारी चूक होने के चलते नेहरू कॉलोनी के एसएचओ मुकेश त्यागी को निलंबित कर दिया गया है. एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने लापरवाही के मामले में यह कार्रवाई की है.

बता दें कि, 4 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में आयोजित इगास कार्यक्रम  में मुख्यमंत्री शामिल होने जा रहे थे. सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के काफिले को पायलट कर रही कोतवाल की गाड़ी एक ही चौक पर काफिले संग दो से तीन बार घूम गई. जिसे सीएम की सुरक्षा में भारी चूक माना गया. जिसको लेकर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए नेहरू कॉलोनी एसएचओ को निलंबित कर दिया है.