October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हरिद्वार पत्रकार नरेंद्र प्रधान व उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले की जांच कर दोषियों को गिरफतार कर कार्यवाही की मांग।

हरिद्वार पत्रकार नरेंद्र प्रधान व उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले की जांच कर दोषियों को गिरफतार कर कार्यवाही की मांग।

By on October 19, 2021 0 326 Views

रामनगर। हरिद्वार के पत्रकार नरेंद्र प्रधान व उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले की देवभूमि मीडिया क्लब ने निंदा करते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आपको बता दें कि विजयदशमी पर्व के दिन जनपद हरिद्वार के निवासी व पत्रकार नरेंद्र प्रधान के भाई एक पेट्रोल पंप पर अपने वाहन में तेल भरा रहे थे इसी बीच एक दर्जन अज्ञात लोगों ने उनके भाई को घेर कर मारपीट की। अज्ञात लोगों ने उनके भाई वा महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की कुछ देर बाद उक्त इलाके से हरिद्वार प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र प्रधान उस और से गुजरे और उन्होंने भाई के साथ मारपीट की घटनाओं को देखते हुए मौके पर रुककर भी बचाव करने का प्रयास किया तो अज्ञात लोगों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू करते हुए उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना में पत्रकार नरेंद्र प्रधान की एक आंख भी क्षतिग्रस्त हो गई घायल पत्रकार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में देवभूमि मीडिया क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र पपनै, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ जफर सैफी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रसेन कश्यप, महासचिव राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गिरीश पांडे, चंचल गोला, वरिष्ठ पत्रकार हरीश भट्ट, विनोद पपनै, रावत, गणेश रावत,जीवन कुमार, बंटी अरोरा , नितेश जोशी, चंद्रशेखर जोशी,गगन‌ कुमार,अमित वेलवाल,केलाश सुयाल, नावेद सैफी, सिद्धार्थ पपनै, रोहित भट्ट, राजू वर्मा, रोहित गोस्वामी,शयाम लाल, डा‌,जफर सेफी,विककी‌ कशयप,नाजिम,नितिन जोशी,आदि ने घटना पर निंदा करते हुए हरिद्वार प्रशासन से घायल पत्रकार व उसके परिजनों को न्याय दिलाने के साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की है।