October 25, 2026
Breaking News

कालाढूंगी एनएसएस शिविर का समापन।

By on January 5, 2024 0 977 Views

कालाढूंगी। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी के सात दिवसीय विशेष शिविर का गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। सरस्वती शिशु मंदिर कालाढूंगी में आयोजित होने वाले इस शिविर में समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य कुबेर सिंह अधिकारी, संघ चालक घनश्याम बोरा, नगर प्रचारक कैलाश, स्कूल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, कॉलेज प्रधानाचार्या बसंती अधिकारी ने बच्चों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, जो काम आपने सीखें हैं, उनको अपने घरों में भी करें, तभी आपका यह शिविर सफल होगा। कार्यक्रम अधिकारी हेमा रानी ने शिविर की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। बच्चों के द्वारा शिविर के दौरान सफाई, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक आदि किया गया। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गणेश बिष्ट, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य भैरवदत्त सत्यवली, संरक्षक किशन बण गोस्वामी, एसएमसी अध्यक्ष मुरसलीन, शिक्षिका हिमानी, चंद्रा जोशी, नीरू पांडे, चंद्र जोशी, नंद राम आदि उपस्थित रहे।