October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • धक्का मारकर गिरा दी थी ‘सरकारी दीवार’ सपा विधायक समेत 56 पर FIR, देखिये वीडियो…

धक्का मारकर गिरा दी थी ‘सरकारी दीवार’ सपा विधायक समेत 56 पर FIR, देखिये वीडियो…

By on June 27, 2022 0 266 Views

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रानीगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक आरके वर्मा यहां निर्माणाधीन गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार को धक्का देकर ढहा देने के मामले में मुसीबत में फंस गए हैं। पुलिस ने सपा विधायक समेत 56 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद आरके वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने पर मेरे और मेरे 50 सहयोगियों पर यह कार्रवाई की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतागपढ़ के रानीगज विधानसभा क्षेत्र में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण चल रहा है। 23 जून को सपा विधायक आरके वर्मा यहां निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई जगह दीवारों को धक्का दिया। धक्के से दीवारों का ऊपरी हिस्सा ढह गया। आरके वर्मा ने इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने भी इस वीडियो को शेयर किया और आरोप लगाया कि यह वीडियो बीजेपी के भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

 

मामला सामने आने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण अभियंत्रण के इंजीनियरों को भेजकर जांच कराई थी। इस बीच कार्यदायी संस्था अमरोंट्रास इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद इरशाद ने कंधई थाने में पुलिस को शिकायत दी कि विधायक आरके वर्मा ने जो दीवार ढहाकर वीडियो वायरल किया, वो दीवार उसी दिन चुनी गई थी। इरशाद ने शिकायत में कहा कि आरके वर्मा के सहयोगी भी धमका रहे हैं। पुलिस ने अब सपा विधायक आरके वर्मा समेत 56 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।