October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • कुत्ते की मौत पर हवन-पूजन, ब्रह्मभोज का भी आयोजन, टॉमी के जाने से गम में डूबे गांव वाले !

कुत्ते की मौत पर हवन-पूजन, ब्रह्मभोज का भी आयोजन, टॉमी के जाने से गम में डूबे गांव वाले !

By on August 11, 2023 0 454 Views

बागपत. उत्तरप्रदेश के बागपत जनपद में पशु प्रेम का अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पालतू डॉग की मौत हो जाने के बाद उसकी आत्मा शांति के लिए हवन पूजन किया गया. इसके साथ ही गांव वालों ने ब्रह्मभोज भी कराया. इस हवन-पूजन और भोज के कार्यक्रम में गांव के सैंकड़ों लोग शामिल हुए और नम आंखों के साथ पालतू डॉग को याद किया.

हिंदू धर्म में रस्म हैं कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं और ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाता है. लेकिन, बागपत में एक डॉगी की मौत पर ये सब रश्में पूरी की गयी. डॉग की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ और ब्रह्मा भोज का आयोजन किया गया. इस दौरान वहां मौजूद लोग भावुक हो गए.

दरअसल यह मामला बागपत के बिजरोल गांव का है, जहां टॉमी नाम के डॉग की मौत हो गई. उसकी मौत के बाद गांव वालों ने मिलकर उसके लिए यज्ञ और ब्रह्मा भोज का आयोजन करवाया. दरअसल ग्रामीणों ने ये सब टॉमी की आत्मा की शांति के लिए किया. बताया जा रहा है कि टॉमी की मृत्यु से पूरा मोहल्ला दुखी है. लोगों ने बताया की टॉमी इस गली समेत पूरे मोहल्ले का चहेता था. बताया जा रहा है कि टॉमी पैदा होने के बाद से ही अनाथ हो गया था. इसलिए मोहल्ले वालों ने मिलकर ही उसे पाला था, जिसकी याद में गांव वालों ने भोज और तेरहवीं की रश्म पूरी की।