October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • हत्यारा हाथी! पत्नी के सामने पति को कुचला, हुई दर्दनाक मौत…

हत्यारा हाथी! पत्नी के सामने पति को कुचला, हुई दर्दनाक मौत…

By on September 25, 2022 0 191 Views

गुमला:  झारखंड गुमला में एक दर्दनाक घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है. वीडियो में एक महिला के सामने उसके पति को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया. दरअसल हाथी एक शख्स के खेत में मडुआ खा रहा था. जिसके बाद खेत का मालिक उस हाथी को भगाने में लगा. इस दौरान गजराज भड़क गया और उस शख्स को ही दौड़ाने लगा. जिसके बाद वो शख्स अपनी जान बचाकर भागने लगा. इसी दौरान वो एक बाइक सवार से टकरा गया. जिस पर पति-पत्नी और उसका मासूम बच्चा बैठा था.

बाइक सवार का पैर बाइक में फंस गया. हालांकि पत्नी मासूम बच्चे को गोद में उठाकर किसी तरीके से वहां भाग गई, लेकिन हाथी ने पति को उसके सामने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. पत्नी ने अपने सामने ही जीवन साथी को मौत के मुंह में जाते देखा, लेकिन लाचार और विवश होने के कारण कुछ नहीं कर सकी. इस घटना को देख आसपास के लोग विचलित हो गए. डीएफओ श्रीकांत वर्मा भी इस घटना से मर्माहत हैं. उन्होंने कभी भी हाथी से छेड़छाड़ न करने की अपील की है. वहीं, वन विभाग ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद के साथ मुआवजा दिया है.