Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से जिला अधिकारी नैनीताल को लंपट तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से जिला अधिकारी नैनीताल को लंपट तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

By on June 26, 2022 0 204 Views

हल्द्वानी।शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से जिला अधिकारी नैनीताल को लंपट तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर के ज्ञापन प्रेषित किया और लंपट तत्वों का साथ देने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, ज्ञात हो कि कल 24 जून 2022 कालाढूंगी के चकलुआ में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अग्नीपथ योजना को लागू करने के विरोध मे क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के कार्यकर्ता क्रांतिकारी किसान मंच के बैनर तले केंद्र सरकार का पुतला दहन का कार्यक्रम था लेकिन वहां कुछ लंपट तत्वों द्वारा पुतला छीन कर फेंक दिया और बैनर को छीन कर पैरों तले रोदा और पर्चे भी छीन ली संगठन के कार्यकर्ताओं को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे कुछ ही समय पर पुलिस प्रशासन के लोग वहां पहुंचे वह पुलिसकर्मी भी लंपट तत्वओं का साथ देते हुए संगठन के लोगों का उत्पीड़न करने लगे इन पुलिसकर्मियों का यह चरित्र जनता के प्रति संवेदनहीनता को दिखाता है जिसे जनता का पुलिस के प्रति विश्वास उठ जाता है इसलिए इस प्रकार के पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जिससे जनता का विश्वास पुलिस प्रशासन में बने रहे ज्ञापन देने वालों में क्रांतिकारी किसान मंच के संयोजक आनंद पांडे प्रकाश प्रसारण और मीडिया प्रभारी बबलू भट्ट क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन से मोहन मटियाली मुकेश भंडारी डीआर पांडे शेखर आदि लोग उपस्थित थे!