September 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • चलती बाइक पर पेड़ गिरने से युवक की मौत। कालाढूंगी निवासी है मृतक।

चलती बाइक पर पेड़ गिरने से युवक की मौत। कालाढूंगी निवासी है मृतक।

By on May 13, 2022 0 216 Views

कालाढूंगी। गुरुवार की रात्रि आयी तेज आंधी ने एक परिवार का चिराग भुजा दिया।शादी में ढोल बजाकर अपने घर को वापस आ रहे युवक की चलती बाइक पर पेड़ गिर जाने से कालाढूंगी निवासी एक युवक की मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मंच गया।

घटना रामनगर कोतवाली के अंतर्गत की है। कालाढूंगी वार्ड नम्बर 5 निवासी एवं नगर पंचायत में सफाई कर्मी (पर्यावरण मित्र) के पद पर कार्यरत प्रेम वाल्मीकि के पुत्र धीरज, नीरज एवं इनका साथी दान सिंह, एक विवाह में ढोल बजाकर बाइक से वापस लौट रहे थे, कि अचानक आयी आंधी में रामनगर कोतवाली अंतर्गत इनकी बाइक पर पेड़ गिर गया। जिस हादसे में धीरज की मृत्यु हो गयी। जबकि नीरज व दान सिंह गंभीर घायल हो गए। रामनगर पुलिस के मुताबिक घायलों का इलाज चल रहा है और मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।