October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • कार एक्सीडेंट के बाद प्रशासन अलर्ट : देर रात फील्ड में उतरे SSP, पुलिस चेकिंग का लिया जायजा

कार एक्सीडेंट के बाद प्रशासन अलर्ट : देर रात फील्ड में उतरे SSP, पुलिस चेकिंग का लिया जायजा

By on November 19, 2024 0 491 Views

देहरादून में 11 नवंबर की रात हुए खतरनाक सड़क हादसे के बाद से देहरादून पुलिस अलर्ट मोड़ पर है. डीजीपी अभिनव कुमार के निर्देश के बाद से उत्तराखंड पुलिस शराब पीकर वाहन दौड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं. बीती देर रात एसएसपी देहरादून खुद फिलेद में उतरे और पुलिस चेकिंग का जायजा लिया.

सोमवार देर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह फील्ड में उतरे. इस दौरान उन्होंने देहात क्षेत्र में सहसपुर, सेलाकुई क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस चेकिंग का जायजा लिया. इस दौरान रात को ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों को समय-समय पर क्षेत्र में भ्रमण कर चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

एसएसपी देहरादून ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही रात के समय संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों को थाने लाकर उनसे पूछताछ कर सत्यापन की कार्रवाई की जाए.