October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • देहरादून में भीषण अग्निकांड, 22 झोपड़ियां जलकर हुई राख

देहरादून में भीषण अग्निकांड, 22 झोपड़ियां जलकर हुई राख

By on April 29, 2024 0 713 Views

देहरादून। राजधानी देहरादून में भीषण अग्निकांड की खबर सामने आ रही है। आग लगने के कारण दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। घटना के बाद से मोहल्ले में हड़कंप मच गया है।

देहरादून में भीषण अग्निकांड में खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। भीषण अग्निकांड से खुड़बुड़ा मोहल्ला और इसके आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे और इसी दौरान ये हादसा हो रहा है। गनी मत रही कि आग लगने के बाद समय रहते यहां रहने वाले लोग सभी बच्चे और परिवार वाले बाहर चले गए। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण पांच छोटे सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया है।