भाजपा की बूथ स्थर की बैठक सुरु हर बूथ पर कार्य कर रहे कार्यकर्ता।
कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) भाजपा की बूथ स्थर की बैठक सुरु हर बूथ भाजपा पर कार्य कर रहे कार्यकर्ता। शक्ति केंद्र सयोंजक ने बूथों पर पहुचकर बूथ कमेटियों के साथ बैठक कर हर बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाए जाने की बात कही।रविवार को शक्ति केंद्र प्रमुख कैलाश बुधलाकोटी,व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल बुधलाकोटी, ने नगर के बूथ नम्बर 41,42,43,पर पहुँचकर बूथ कमेटियों के अध्य्क्ष के साथ बैठक कर बूथ कैसे मजबूत हो इस पर विचार विमर्श किया व हर बूथ पर 30 मत की जिम्मेदारी एक व्यक्ति को सोपने की बात कही । जिससे हर पन्ने में मजूद मतदाता से सम्पर्क हो सके।इस दोरान वरिष्ट नेता गोपाल ने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा 60 सीटो से अधिक सीट जीत कर एक बार फिर से राज्य में कार्यकर्ताओं के बल पर सरकार बनाएगी,वही उन्होंने सरकार की जननीतियो से भी अवगत कराते हुए कहा कि सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है हर परेशान व गरीब को आर्थिक सहायता भी दे रही है ।भाजपा सरकार सर्वधर्म सरकार है और व अपने नारे सबका साथ सबका विकास पर कार्य कर रही है।इस दौरान शक्ति केंद्र सयोंजक कैलाश ने सभी बूथ अध्य्क्ष से जल्द ही सभी पन्ना प्रमुख बनाकर उनकी लिस्ट उंनको देने की बात कही । जिससे हर बूथ मजूबत पर कार्य किया जा सके।इस दौरान अल्पसंख्यक मिर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद हसन बंजारा, नगर अध्य्क्ष तस्लीम कुरैसी,जिला मीडिया प्रभारी,शाकिर हुसैन, नगर महासचिव इनायत अली,बूथ अध्य्क्ष नसीम जहाँ, सहजाद हुसैन, आदि मौजूद थे।

