October 26, 2026
Breaking News

By on November 2, 2022 0 316 Views

कालाढूंगी । नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म।कालाढूंगी थाना अंतर्गत बैलपड़ाव चौकी के रतनपुर ग्रामसभा चंद्रपुर नहर पर नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रतनपुर ग्रामसभा के प्रधान पति हेम तिवारी ने बैलपड़ाव पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया और पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बैलपड़ाव नहर मैं 7 माह का नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है जिसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के लिए जांच जारी रहेगी।नवजात के शव के माता पिता का पता चलने पर करवाई अमल में लाई जाएगी।वही घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म बना हुआ है।