October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हिमाचल तक, धामी की धमक, गूँजे धामी ज़िंदाबाद के नारे, देखें VIDEO

हिमाचल तक, धामी की धमक, गूँजे धामी ज़िंदाबाद के नारे, देखें VIDEO

By on October 31, 2022 0 222 Views

देहरादून: उत्तराखंड में तो धामी अपनी  धमक से लोकप्रिय हैं ही हिमाचल के लोगों ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गर्मजोशी से स्वागत किया।  पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारो से चुनावी माहौल गरमा गया और धामी ज़िंदाबाद के नारे गूंजने लगे । आपको बता दें हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल के रण में प्रचार करने उतरे हैं.यहां सीएम धामी ने हिमाचल प्रदेश के चौपाल विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया.

सीएम धामी ने कहा,  सीएम धामी ने आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिह्न का बटन दबाकर एक बार फिर से भाजपा (BJP) सरकार बनाने के लिए वोटों का आह्वान किया है. हिमाचल प्रदेश के चौपाल विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश राज्य की सीमाओं का रेखांकन होने के बाद भी हमारे दिल के रिश्ते एक हैं। दिलों का सीमांकन नहीं हुआ है.