October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • सिक्योरिटी गार्ड, दानपेटी की नकली चाबी बनवाकर करता रहा चोरी, EMI पर गाड़ी भी खरीद ली, CCTV से हुआ खुलासा…

सिक्योरिटी गार्ड, दानपेटी की नकली चाबी बनवाकर करता रहा चोरी, EMI पर गाड़ी भी खरीद ली, CCTV से हुआ खुलासा…

By on April 17, 2024 0 939 Views

दिल्ली: दिल्ली के पुष्प नगर गुरुद्वारे की दानपेटी से चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. रोहित नाम का यह युवक गुरुद्वारे में सुरक्षाकर्मी था और नौकरी छोड़ने के बाद इसने कई बार गुरुद्वारे में चोरी की. चोरी के पैसों से ही उसने किश्त (EMI) में गाड़ी भी खरीद ली. हालांकि, 2 अप्रैल को एफआईआर होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और रोहित पकड़ा गया.

पुलिस ने इस मामले में अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित ने हाल ही में गुरुद्वारे से 55,000 रुपये चुराए थे। इसमें से 35,000 रुपये उसने गाड़ी खरीदने के लिए खर्च कर दिए थे।

क्या है मामला?

रोहित नाम का 23 वर्षी युवक दिल्ली के पुष्प विहार गुरुद्वारे में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसने अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 तक यह नौकरी की। इस दौरान उसने गुरुद्वारे की दानपेटी की नकली चाबी बनवा ली और नौकरी छोड़ दी। इसके बाद से दानपेटी से लगातार चोरी करता रहा। जब गुरुद्वारे से जुड़े अन्य लोगों को चोरी का शक हुआ तो पुलिस के पास शिकायत की गई और 2 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद छानबीन शुरू की गई। सीसीटीव फुटेज खंगाले गए और शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। पूछताछ में रोहित ने बताया कि उसने कई बार गुरुद्वारे की दानपेटी से पैसे चुराए हैं.

रोहित ने यह भी बताया कि उसने आखिरी बार 55,000 रुपये चुराए थे और इनमें से 35,000 रुपये देकर ईएमआई पर एक मोटरसाइकिल भी खरीद ली। दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर पूरे मामले का खुलासा किया।