October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • सांप के डसने से किशोर की मौत, परिजनों की लापरवाही ने ली बच्चे की जान

सांप के डसने से किशोर की मौत, परिजनों की लापरवाही ने ली बच्चे की जान

By on August 23, 2023 0 532 Views

नैनीताल में सांप के डसने से 13 साल के किशोर की मौत हो गई। मामले में किशोर के परिजनों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है रात को सोते समय सांप ने बच्चे को डस लिया। जिसके बाद परिजन बच्चे को अस्पताल ले जाने के बाजय हकीम के चक्कर लगाते रहे।

सांप के डसने से किशोर की मौत

मृतक किशोर की पहचान पारित (13) पुत्र हरेंद्र निवासी सितारगंज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पारित अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के कमरे में फर्श पर सो रहा था। इस दौरान करीब डेढ़ बजे सांप कमरे में घुस गया और उसने किशोर के के पैर में डस लिया ।

परिजनों की लापरवाही ने ली बच्चे की जान

बच्चे की चीख सुन उसके परिजनों ने सांप को कमरे से बाहर जाते देखा। जिसके बाद उसके परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बाजए पास के ही सांप का जहर उतारने का दावा करने वाले नीम हकीम के पास ले गए। मंगलवार सुबह किशोर के पेट में तेज दर्द होने लगा ।

अस्पताल ले जाते वक्त किशोर ने तोड़ा दम

आनन फानन में उसके परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। बच्चे की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।