October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • लंबे समय से फरार वारंटी को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

लंबे समय से फरार वारंटी को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

By on October 14, 2021 0 350 Views
 हल्द्वानी। जनपद नैनीताल स्तर पर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के तहत थाना मुखानी में पंजीकृत- fir no. 238/15 धारा -420/ 467/468 /471 ipc से संबंधित वारंटी गंगावण गोस्वामी, पुत्र-कुंजरवण गोस्वामी, निवासी पीपलपोखरा चौकी लामाचौड थाना मुखानी जो लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे आज दिनांक-14/10/21 की प्रात: पुरानी शराब भट्टी वाली रोड निकट लामाचौड चौराहा से उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी लामाचौड के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में।
(1) S.i. दीपक बिष्ट चौकी प्रभारी लामाचौड मुखानी
(2) कॉन्स्टेबल दया किशोर
(3) कॉन्स्टेबल श्याम सिंह डांगी
(चौकी लामाचौड)