Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

By on September 4, 2022 0 126 Views

कालाढूंगी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट के प्रथम बार कालाढूंगी आगामी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।रविवार कालाढूंगी पहुंचे बिष्ट को मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा बोर पुल से स्वागत जुलूस के साथ उनको कालाढूंगी मुख्य बाजार तक लाया गया।उसके बाद किसान सेवा समिति के सामने एक स्वागत कार्यक्रम किया गया जिसमे सैकडो कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद रहे।वही अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहमूद हसन बंजारा व वार्ड 4 की सभासद नसीम जहा के नेतृत्व में क्षेत्रीय की जनता ने भव्य माला से उनका स्वागत किया।कार्यक्रम को विधायक द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया भाजपा में हर वर्ग हर इंसान का सम्मान किया जाता है उन्होंने कहा हमारे बीच के सामान्य नेता को प्रदेश में मेहतपूर्ण पद मिला है जिसका क्षेत्र को लाभ मिलेगा।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवयुक्त प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट द्वारा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया उनको जो जिमेदारी मिली है उस पर व खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे व समाज के हर वर्ग को साथ लेकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी व संचालन महामंत्री विनोद बुधलाकोटी द्वारा किया गया।इससे पूर्व बेलपडाव में कोटाबाग मंडल अध्यक्ष जोगा सिंह मेहरा के नेतृत्व में स्वागत किया गया उनके साथ सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी,विधायक प्रतिनिधि मयंक , विनोद बधानी,आदि मौजूद थे।वही कालाढूंगी में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,कमल नयन जोशी, लाखन निगलटीया आदि मौजूद थे।इस दौरान वरिष्ठ नेता गोपाल बुधलाकोटी,दीवान सिंह बिष्ट,अखलेश वर्मा,लक्ष्मण सिंह देउपा,सुच्चा सिंह,सभासद हरीश मेहरा,कविता बालियां, पुरन जोशी,गोधन सैनी,तारा चंद्र पांडे,अनिल बिष्ट, भगवान सिंह कुमटिया,जसविंद्र सिंह,ममता शाह,आरती आर्या,तस्लीम कुरेसी,शाकिर हुसैन,शहजाद हुसैन,मेंहदी हसन,राजा,नजाकत अली, शाबीर कुरेशी,भुवन आर्या,श्याम दत्त खोलिया,गणेश मेहरा,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।