September 13, 2026
Breaking News

पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या।

By on August 18, 2021 0 285 Views

हरिद्वार के जिला मुख्यालय स्थित रोशनाबाद पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी मुख्य कोषागार में तैनात था और वह फरीदाबाद UP का रहने वाला था। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी, एसपी सिटी समेत आला अधिकारी मौके पर जानकारी जुटा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार रोशनाबाद में कलेक्ट्रेट भवन में प्रथम तल पर मुख्य कोषागार स्थित है। जहां सुनील की ड्यूटी कई महीनों से कोषागार की सुरक्षा गारद में चल रही थी। सुबह सुनील का खून से लथपथ शव मिला है। उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। इसके पीछे तनाव या पारिवारिक कारण माना जा रहा है। सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल अभी जांच चल रही है।