भाजपा के वरिष्ठ नेता गजराज बिष्ट ने नववोटर छात्राओं से सीधा संवाद किया।
कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) रविवार को कालाढूंगी के एक बैंकट हॉल में नववोटर जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान मंडी समिति अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता गजराज सिंह बिष्ट ने की। इस दौरान करीब दर्जनों नव वोटर छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता गजराज बिष्ट ने नववोटर छात्राओं से सीधा संवाद कर अपने बुद्धि विवेक का इस्तेमाल कर साफ सुथरी छवि वाले प्रत्याशी के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही व आत्मनिर्भर व स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को देश का मजबूत स्तंभ व सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करते समय व्यक्ति के चरित्र व्यक्तित्व, पूर्व सामाजिक कार्यों की जानकारी के बाद अपना मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य गोपाल बुधलाकोटी, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रमोद बोरा, अंशु पांडे, त्रिवेणी गयाल, गंगा सामंत, राजू कनवाल, रीता बिष्ट छात्रसंघ अध्यक्ष, भावना राठौड़ आदि उपस्थित रहे।

