October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • चंपावत में भी दोहराएंगे खटीमा की जीत, गलतफहमी में न रहे बीजेपी – प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

चंपावत में भी दोहराएंगे खटीमा की जीत, गलतफहमी में न रहे बीजेपी – प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

By on April 21, 2022 0 305 Views

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया है। अब सीएम इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस का कहना है कि वह खटीमा वाली जीत चंपावत में भी दोहराएगी। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि पार्टी उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जनता की ताकत बनकर काम करेगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि चंपावत विधायक के इस्तीफे से साफ हो गया है कि सीएम अब चंपावत से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन भाजपा और सरकार किसी मुगालते में न रहे। कांग्रेस चंपावत में भी खटीमा की ऐतिहासिक जीत को दोहराएगी। कांग्रेस उपचुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और जीतने लिए लड़ेगी। माहरा ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई से जनता परेशान है और भाजपा केवल सामाजिक विद्वेष के काम कर रही है। उन्होंने कहा की पूरी कांग्रेस एकजुट है। सशक्त विपक्ष की तरह कांग्रेस जनता की ताकत बनकर काम करेगी।

बता दें कि चंपावत से तत्कालीन विधायक कैलाश गहलोत ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि चंपावत के विकास के लिए मैंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास नहीं हो पाया है लेकिन, अब सीएम धामी के कदम पड़ेंगे तो क्षेत्र का विकास हो पाएगा।