October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड : कोरोना का बढ़ा खतरा, अब ये कैबिनेट मंत्री पॉजिटिव

उत्तराखंड : कोरोना का बढ़ा खतरा, अब ये कैबिनेट मंत्री पॉजिटिव

By on April 27, 2022 0 216 Views

देहरादून: कोरोना के मामले आये दिन बढ़ने लगे है आज शाम आयी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 16 मरीजों में कोविड पॉजिटिव आया है जिसमे धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी संक्रमित हुए है।

सौरभ बहुगुणा की कल शाम से ही तबियत खराब थी जिसके बाद आज उन्होंने चिकित्सकों को दिखाया और कोविड टेस्ट करवाया आज शाम 6 बजे आयी रिपोर्ट में बहुगुणा पॉजिटिव आये है जिसके बाद उन्होंने अपने निजी आवास पर खुद को कोरन्टीन किया है।

लेकिन, उनका स्टाफ चिन्तित है। क्योंकि कल सुबह उन्होंने पूर्व सीएम हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की थी जिसमे सीएम धामी समेत तमाम नेता मौजूद रहे उसके बाद बहुगुणा ने विधानसभा में अपने विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली थी।