- Home
- उत्तराखण्ड
- कोतवाली पुलिस ने विभिन्न लोगों पर विभिन्न मामलों में कार्यवाही की
कोतवाली पुलिस ने विभिन्न लोगों पर विभिन्न मामलों में कार्यवाही की
रामनगर।कोतवाली पुलिस ने विभिन्न लोगों पर विभिन्न मामलों में कार्यवाही की।कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्येनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत और कोविड 19 के बढते प्रकोप को देखते हुए 9 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। 2 मामलों में 15 व्यक्तियों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्यवाही की गई।कोविड 19 के आमीक्रोन वैरियेन्ट के बढ़ते मामलो के तहत सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन न करने पर 80 चालान कर 8800 रुपये संयोजन वसूला गया और मास्क न पहनने पर 01 व्यक्ति का चालान कर 500 रुपये संयोजन वसूला गया।उन्होंने बताया कि एमवी एक्ट के तहत 10 चालान कर ₹3500 संयोजन शुल्क वसूल किया गया और 3 वाहन सीज किए गए।बताया कि पुलिस एक्ट के अंतर्गत 4 व्यक्तियों का चालान कर 1000 शुल्क वसूल किया गया।उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

