October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • डॉल्फिन कॉलेज का छात्र गांजे के साथ पकड़ा गया

डॉल्फिन कॉलेज का छात्र गांजे के साथ पकड़ा गया

By on January 21, 2023 0 255 Views

देहरादून: देहरादून शहर नशे की गिरफ्त से छूट नहीं पा रहा है। नशेबाज आगे-आगे तो पुलिस पीछे-पीछे दौड़ रही है। अब पुलिस ने डॉल्फिन कॉलेज के एग्रीकल्चर कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्र को गांजे के साथ पकड़ा है।

थाना प्रेमनगर में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20/01/23 की सांय में 01 व्यक्ति को शक्ति विहार सुद्धौवाला के पास से दौराने चैकिंग पकडा, जिसकी तलाशी में उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार पकड़े व्यक्ति द्वारा बताया कि वह इंफाल मणिपुर का निवासी है और डाॅलफिन काॅलेज में एग्रीकल्चर कोर्स का अंतिम वर्ष का छात्र है।

पुलिस ने बताया कि बरामद गांजा को वह इंफाल से ही देहरादून लाया था, जिसमें से काफी मात्रा को वह नशे के आदी लोगों को बेच चुका है।अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।अभि0 को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

अभियुक्त का विवरण
आकाश पुत्र कुंजरास निवासी होबम मणक थाना सिंगजमई इंफाल मणिपुर हाल शक्ति विहार सुद्धौवाला थाना प्रेमनगर देहरादून।उम्र 22 वर्ष

बरामद माल का विवरण
540 ग्राम गांजा

पुलिस टीम
व0उ0नि0 प्रवीण पुंडीर
उ0नि0 संदीप पंवार
उ0नि0 जगमोहन सिंह
का0 नितिन