October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग में जन्मा 5 किलो 100 ग्राम वजन का बच्चा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग में जन्मा 5 किलो 100 ग्राम वजन का बच्चा।

By on February 27, 2022 0 427 Views

कालाढूंगी।कोटाबाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग मैं शनिवार को ग्राम नोदा निवासी हरीश चंद बिष्ट अपनी पत्नी निशा बिष्ट की डिलीवरी के लिए कोटाबाग हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टर जागृति जोशी ने महिला की डिलीवरी की, डॉक्टर जागृति जोशी ने बताया कि महिला को काफी परेशानी हो रही थी, वरिष्ठ स्टॉप नर्स पैंजी पत्र्स, राधाकांत के साथ काफी मेहनत करने के बाद डिलीवरी हुई, जिसमें महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, डॉक्टर जागृति जोशी ने बताया कि बच्चा काफी वेटेड था, जब उसका वजन किया तो 5 किलो 100 ग्राम था, और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है, डॉक्टर जागृति ने बताया की कोटाबाग हॉस्पिटल में इतना वेटेड बच्चा पहली बार हुआ है, उन्होंने बताया कि इससे पहले कोटाबाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 4 किलो तक के वजन के बच्चे हुए थे, लेकिन 5 किलो 100 ग्राम के वजन का बच्चा पहली बार हुआ।

केस काफी कॉम्प्लिकेटेड था, उन्हें रेफर करने में भी रिस्क था, लेकिन स्टाफ नर्स पैंजी पत्रश के सपोर्ट से हम नॉर्मल डिलीवरी करने में सफल रहे, डिलीवरी के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।