September 12, 2026
Breaking News

स्मैक सहित युवक गिरफ्तार।

By on July 11, 2021 0 364 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) पुलिस ने स्मैक सहित युवक को गिरफ्तार कर जैल भेजा। शनिवार की रात्रि को गश्त के दौरान कालाढूगी पुलिस टीम उप निरीक्षक रमेश पन्त, कानि० अमित देवरानी व अतीक अहमद के द्वारा अभियुक्त निवासी वार्ड न०02 थाना कालाढूंगी के कब्जे से 2.50 ग्राम स्मैक के साथ नोतिया फार्म वार्ड न०02 से गिरफ्तार किया गया है।उक्त व्यक्ति के विरुद्ध धारा 8/21 एन, डी,पी,एस, के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह यह स्मैक लामाचौड निवासी यश रावत से लाया है। व कालाढूंगी क्षेत्र में स्मैक पीने वाले लड़कों को बेचता है उपरोक्त अभियुक्त कहां व किससे स्मैक लाया,इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।वही थाना अध्य्क्ष दिनेश नाथ महन्त ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि नशे का कारोबार करने वालो को बक्सा नही जाएगा।नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाएगा।