October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मुर्गे को मार रहा था शख्स, पक्षी को आया गुस्सा! फिर जो हुआ उसपर यकीन करना है मुश्किल, देखें VIDEO

मुर्गे को मार रहा था शख्स, पक्षी को आया गुस्सा! फिर जो हुआ उसपर यकीन करना है मुश्किल, देखें VIDEO

By on August 6, 2023 0 455 Views

न्यूज़ डेस्क: चिकेन लोगों को इतना पसंद है कि वो रोस्टेड में मिल जाए या फिर ग्रेवी में, लोग उसे ठूंस-ठूंसकर खाते हैं. पर उसी जिंदा पक्षी के पास फटकने में भी उन्हें डर लगता है! आप सोचेंगे कि मुर्गे के पास जाने में आखिर किसे डर लगता होगा, और उसमें डरने की बात भी क्या है, वो कहां हमें चोट पहुंचा पाएगा! अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो शायद आपने इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो को नहीं देखा है, जिसमें एक मुर्गा इतना गुस्से में आ जाता है कि एक शख्स के ऊपर हमला कर देता है और फिर उस युवक (Chicken fight with man video) के साथ जो होता है, उसे देखकर यकीन कर पाता बेहद मुश्किल है.

ट्विटर अकाउंट @ThebestFigen पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज (Chicken fight back video) पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जो फनी भी है और हैरान भी कर रहा है. वीडियो में एक मुर्गे और इंसान की लड़ाई होती दिख रही है. मुर्गे को मारकर खाने में तो लोग तेज होते हैं, पर जब वही पक्षी उनके ऊपर हमला कर दे तो डरकर भाग निकलते हैं. ऐसा ही इस वीडियो में दिख रहा है.

 

 

मुर्गे ने लिया बदला

वीडियो किसी ग्रामीण इलाके का लग रहा है. एक शख्स के सामने मुर्गा मौजूद है. वो उस पक्षी को मारने के लिए हाथ में लकड़ी लेता है. जैसे ही वो उसके ऊपर वार करने चलता है, मुर्गा खुद ही शख्स पर वार कर देता है. वो उसके पीछे पड़ जाता है और काटने के लिए उछलता है. शख्स जान बचाने के लिए भागता है और एक झाड़ी पर चढ़कर नीचे की ओर भाग जाता है.

वीडियो हो रहा है वायरल

इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि मुर्गा जरूर जिम जाने लगा होगा. एक ने कहा कि जब जानवर बदला लेते हैं तो उनसे भयानक कुछ नहीं होता. एक ने कहा कि वो जरूर उसे डिनर के लिए पकड़ रहा होगा. एक ने कहा कि मुर्गा से पंगा मत लेना!