September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • 5 राज्यों के चुनाव: रैलियों , जनसभाओं पर 22 जनवरी तक बढ़ी रोक- केंद्रीय निर्वाचन आयोग का फैसला, कोरोना के हालात को देख 22 को होगी अगली समीक्षा

5 राज्यों के चुनाव: रैलियों , जनसभाओं पर 22 जनवरी तक बढ़ी रोक- केंद्रीय निर्वाचन आयोग का फैसला, कोरोना के हालात को देख 22 को होगी अगली समीक्षा

By on January 16, 2022 0 245 Views

दिल्ली। लगातार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों और रोड शो पर रोक को  22 जनवरी तक बढ़ा दिया है। रोक की मियाद 15 जनवरी यानि आज तक थी जिसे अब और 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

22 जनवरी के बाद अब कोरोना के आंकड़ों को देखकर चुनाव आयोग अगला आदेश जारी करेगा। गौरतलब है कि चुनावों की तारीखों का ऐलान करते समय चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया था कि अभी कोरोना को देखते हुए 15 जनवरी तक चुनावी रैली और रोड शो पर पाबंदी लगाई जा रही है और 15 जनवरी को फिर से कोरोना के हालत पर समीक्षा की जाएगी और इसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि पाबंदी रहेगी या फिर हटेगी। हालांकि चुनाव आयोग ने कहा था कि राजनीतिक दल और कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेन कर सकते हैं।