October 24, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता हुईं भावुक, पति के जेल से भेजे गए संदेश को देश से किया साझा : Video

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता हुईं भावुक, पति के जेल से भेजे गए संदेश को देश से किया साझा : Video

By on March 24, 2024 0 1003 Views

नई दिल्ली: केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान सुनीता ने पति केजरीवाल का वह संदेश जनता के सामने पढ़ा, जो उन्होंने जेल से भेजा है। सुनीता ने कहा कि करोड़ों लोगों की दुआएं केजरीवाल के साथ हैं। दिल्ली के लोग मंदिर जाकर केजरीवाल के लिए दुआ मांगें। केजरीवाल ने अपना हर वादा निभाया है। केजरीवाल बहुत मजबूत हैं और लोहे के बने हैं।

सीएम केजरीवाल ने अपने संदेश में जनता को क्या कहा?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूं कि मेरे जेल जाने से समाज कल्याण और जन कल्याण का काम नहीं रुकना चाहिए। बीजेपी वालों से नफरत मत करो। वे हमारे भाई-बहन हैं। मैं जल्द ही वापस आउंगा।’

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘भारत के अंदर और बाहर कई ताकतें हैं जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सतर्क रहना होगा, इन ताकतों को पहचानना होगा और उन्हें हराना होगा। दिल्ली में महिलाएं सोच रही होंगी कि केजरीवाल सलाखों के पीछे हैं। कौन जानता है कि उन्हें 1000 रुपये मिलेंगे या नहीं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपने भाई, अपने बेटे पर भरोसा करें। ऐसी कोई जेल नहीं है जो उसे लंबे समय तक सलाखों के पीछे रख सके। मैं जल्द ही बाहर आऊंगा और अपना वादा निभाऊंगा।’