October 27, 2026
Breaking News

पिथौरागढ़ में सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, 8 की मौत, 5 घायल

By on July 16, 2025 0 314 Views

पिथौरागढ़ से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. मुवानी की ओर आ रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. हादसे में आठ लोगों के मौत की खबर है. जबकि 5 लोग घायल बताये जा रहे हैं.

हादसा मंगलवार शाम का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मुवानी की ओर आ रहा एक वाहन मुवानी सुनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मैक्स वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई.

हादसे में आठ लोगों के मौत की खबर है. जबकि पांच लोग घायल बताये है रहे हैं. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. रेस्क्यू टीम के साथ स्थानीय लोग भी रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं.