October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रेलवे स्‍टेशन पर ‘कुली’ बने राहुल गांधी ! सिर पर उठाया सामान, कुलियों ने जताई थी राहुल से मिलने की इच्छा, देखें Video

रेलवे स्‍टेशन पर ‘कुली’ बने राहुल गांधी ! सिर पर उठाया सामान, कुलियों ने जताई थी राहुल से मिलने की इच्छा, देखें Video

By on September 21, 2023 0 589 Views

नई दिल्‍ली:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ट्रक ड्राइवरों और मैकेनिकों के बाद अब कुलियों से रूबरू हुए हैं. राहुल गांधी ने दिल्‍ली के आनंद विहार आईएसबीटी का दौरा किया. इस दौरान उन्‍होंने कुलियों से बातचीत की और उनकी वर्दी पहनकर सामान भी उठाया. इस दौरान राहुल गांधी कुलियों द्वारा पहनी जाने वाली लाल रंग की शर्ट भी पहले हुए नजर आए.

कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बताया है. कांग्रेस ने ट्वीट किया, “राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले. पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी. आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी. भारत जोड़ो यात्रा जारी है।

इससे पहले राहुल गांधी ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों के साथ ‘यात्रा’ और इस दौरान उनसे हुई बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था. कांग्रेस ने बताया था कि ट्रक ड्राइवरों की समस्याएं सुनने के लिए राहुल ने यह यात्रा की थी. इसके कुछ दिनों बाद राहुल गांधी करोल बाग बाइक मार्केट पहुंचे थे, जहां उन्‍होंने मैकेनिकों से बातचीत की थी.