- Home
- उत्तराखण्ड
- डिग्री कॉलेज में मनाया जा रहा है, आजादी का अमृत महोत्सव।
डिग्री कॉलेज में मनाया जा रहा है, आजादी का अमृत महोत्सव।
कालाढूंगी। कोटाबाग डिग्री कॉलेज में सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर नवीन भगत के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सबसे पहले कार्यक्रम के संयोजक डा, हरीश चंद्र जोशी ने इस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डा, भावना जोशी के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर विचार रखते हुए कहा गया कि आजादी बड़ी कुर्बानी से प्राप्त हुई है, अब हम सब का यह दायित्व है कि हम इसे बचा कर रखें । इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम स्वतंत्रा दिवस तक आयोजित होगा।
प्रोफेसर नवीन भगत ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हम सब को दिए गए दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। वीर शहीदों की कुर्बानियों को सदैव याद रखना चाहिए।
इस दौरान डा, बिंदिया राही सिंह, डा, परितोष उपरेती,
डा, विनोद कुमार उनियाल,।
डा, दिनेश व्यास, डा, आलोक पांडे, भुवन भट्ट , महेंद्र सिंह नेगी, सुंदर चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।।

